गरुड़ में ₹5000 की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार
बागेश्वर। गरुड़ तहसील में तैनात पटवारी प्रवीण टाकुली को विजिलेंस टीम ने ₹5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक स्थानीय युवक की शिकायत के आधार पर की गई, जिसने आरोप लगाया था कि उसकी भूमि की पैमाइश के बदले पटवारी रिश्वत की मांग कर रहा था।
शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजिलेंस ने ट्रैप की योजना बनाई। तय रणनीति के तहत जैसे ही आरोपी पटवारी ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम स्वीकार की, विजिलेंस टीम ने मौके पर उसे गिरफ्तार कर ₹5000 की नकदी बरामद कर ली।
विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। साथ ही, उससे जुड़े अन्य संभावित मामलों की भी जांच की जा रही है।
इस कार्रवाई के बाद तहसील क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। विजिलेंस विभाग ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत मांगता है, तो निडर होकर इसकी शिकायत करें।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बस, सड़क में पलटी -स्थानीय लोगों की सूझबूझ से चालक-परिचालक की बची जान
5जी सिम अपडेट के नाम पर एक लाख की ठगी-पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा