दुष्कर्म के आरोपी के समर्थन में रैली करने पर होगी कार्रवाई
हल्द्वानी। दुष्कर्म और पॉक्सो मामले के आरोपी नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा की पुलिस ने अब तक गिरफ्तारी नहीं की हैं। कुछ दिन पूर्व नैनीताल दुग्ध संघ के कुछ कर्मचारियों ने आरोपी मुकेश बोरा के समर्थन में रैली निकालते हुए नारेबाजी की थी।
दुष्कर्म के आरोपी का समर्थन करने पर डेयरी विभाग और डेयरी फेडरेशन सख्त हो गया है। इस मामले को लेकर डेयरी विभाग के निदेशक ने नैनीताल दुग्ध संघ के जीएम से बातचीत कर सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। डेयरी विकास विभाग के निदेशक डॉ. संजय खेतवाल ने दोबारा किसी कर्मचारियों की ओर से आरोपी के समर्थन में रैली या प्रदर्शन न करने की चेतावनी जारी की है। आदेश में कहा गया है कि इसके बाद भी अगर कर्मचारी किसी तरह का प्रदर्शन या रैली करते हैं तो उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न