मोबाइल नंबर देने से मना करने पर युवती से मारपीट, केस दर्ज

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। मोबाइल नंबर देने से मना करने पर युवक ने युवती के साथ अभद्रता की। जब पीड़िता ने युवक के परिजनों से शिकायत की तो आरोपी युवक के परिवार वालों ने उनके साथ मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसके परिवार वालों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पांच दिन भारी बारिश का खतरा --उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर

पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि गुरुवार की देर शाम उनकी पुत्री ब्यूटी पार्लर गई थी। आरोप है कि इस दौरान रास्ते में एक युवक उससे मोबाइल नंबर मांगने लगा। उसकी पुत्री के विरोध करने पर युवक ने उससे अभद्रता करनी शुरू कर दी। इस दौरान पीड़िता की बहन भी मौके पर पहुंच गई और युवक का विरोध किया। इस पर युवक उससे भी अभ्रद्रता करने लगा। पीड़िता जब युवक के घर शिकायत लेकर पहुंची तो आरोपी के परिजनों ने पीड़िता के पुत्र, पुत्रियों को मारपीट कर उनके कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई मांग की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पक्ष के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119