नाबालिग के फरार होने के बाद जेल जाने से बचने के लिए सात लाख रुपये में समझौता करने का मामला तूल पकड़ा, फिर…

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। एक बुजुर्ग द्वारा नाबालिग को लेकर फरार होने के बाद जेल जाने से बचने के लिए सात लाख रुपये में समझौता करने का मामला तूल पकड़ गया, लेकिन बुजुर्ग ने समझौते के बाद भी नाबालिग को झांसे में लेकर रकम अपने खाते में ट्रांसफर करवा ली, जिससे सोमवार को कोतवाली में हंगामा हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर -ध्वस्त किया अनधिकृत ले-आउट

करीब एक माह पहले नाबालिग को भगाने के मामले में पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया था। दोनों पक्षों में समझौता हुआ और आरोपी को जेल जाने से बचने के लिए सात लाख रुपये पर समझौता किया गया। हालांकि बुजुर्ग ने इस रकम को लौटाने के बजाय नाबालिग को फिर से झांसे में लेकर सात लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ऑपरेशन प्रहार में हल्दूचौड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई -लंबे समय से फरार दो वारंटी गिरफ्तार

जब नाबालिग के परिजनों को इस धोखाधड़ी का पता चला, तो उन्होंने सोमवार को कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर मामला सुलझाने की कोशिश की। कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, लेकिन पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि आपसी बातचीत के बाद विवाद को सुलझा लिया गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119