एनयूजे के त्रिलोक भट्ट अध्यक्ष व सुनील बने महामंत्री, नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड के द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न

खबर शेयर करें

-चुनाव अधिकारी दया जोशी व सहायक चुनाव अधिकारी ईश्वरी दत्त भट्ट ने नेतृत्व मे सम्पन्न हुए चुनाव

रुद्रपुर। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड के द्विवार्षिक अधिवेशन में प्रांतीय कार्यकारिणी का चुनाव अधिकारी दया जोशी व सहायक चुनाव अधिकारी ईश्वरी दत्त भट्ट ने नेतृत्व मे किया गया। जिसमें त्रिलोक चंद्र भट्ट को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष और सुनील मेहता को प्रांतीय महामंत्री चुना गया। निर्वाचन अधिकारी दया जोशी व सहायक निर्वाचन अधिकारी ईश्वरी दत्त भट्ट ने चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ की। जिसमें सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष पद पर त्रिलोक चंद्र भट्ट और महामंत्री के लिए सुनील मेहता को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इसके अलावा शशि शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया।


नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के संरक्षक त्रिलोक चन्द्र भट्ट एवं अन्य पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से चुनाव अधिकारी के तौर पर नैनीताल की जिलाध्यक्ष दया जोशी और कोषाध्यक्ष ईश्वरी दत्त भट्ट को नियुक्त किया गया था। चुनाव की पूरी प्रक्रिया संगठन के नियमों को ध्यान में रखकर ऑनलाइन और ऑफ लाइन माध्यम से की गयी। जिसमें आवेदकों प्रस्तावकों और समर्थकों की भूमिका तय की गयी और प्रदेश कार्यकारिणी के 19 पदों पर चुनाव कराया गया। प्रदेश अध्यक्ष पद पर त्रिलोक चन्द्र भट्ट, उपाध्यक्ष के दो पदों पर अमरजीत सिंह और संदीप पाण्डेय, प्रदेश महासचिव के पद पर सुनील मेहता प्रदेश सचिव के दो पदों पर गोपाल गुरूरानी और हरपाल सिंह संगठन मंत्री के दो पदों पर गिरीश बिष्ट और जगदीश उपाध्याय प्रचार मंत्री के दो पद पर पुष्पेन्द्र राणा और हयात राम आर्य प्रदेश कोषाध्यक्ष के पद पर शशि शर्मा और इनके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में धनसिंह बिष्ट, सुनील शर्मा, जोध सिंह रावत, धर्मानन्द खोलिया, कैलाश चन्द्र भट्ट, अरुण कुमार मोगा, कुलदीप सिंह, राजकुमार केसरवानी प्रमुख को चुना गया। निवार्चन के बाद प्रांतीय पदाधिकारियों ने पत्रकारों की बढ़ती समस्याएं जैसे पेंशन, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा की और सरकार तक समस्याओं को पहुंचाने का आश्वासन दिया। अधिवेशन में कोरोना काल में बेहतर कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया। कार्यकारिणी गठन में पारदर्शी मापदण्डों के साथ चुनावी प्रक्रिया कराई गयी। इस महाधिवेशन में उत्तराखंड राज्य के दूरस्थ जिलों से पत्रकारों ने शिरकत की और कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र हस्तियों को भी सम्मानित किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  किच्छा के लालपुर में फंदे से लटका मिला महिला का शव

इस दौरान नैनीताल जिले से जिलाध्यक्ष दयाजोशी, जिला महासचिव पूरन रुवाली, कोषाध्यक्ष ईश्वरी दत्त भट्ट, जिला उपाध्यक्ष दान सिंह लोधियाल, जिला सचिव मनोज जोशी, सदस्य पंकज बिष्ट, हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष आनंद बत्रा, महासचिव विजय गुप्ता, लालकुआं नगर अध्यक्ष मुन्ना अंसारी, नगर सचिव पंकज पांडे, चंपावत से जिलाध्यक्ष जगदीश राय, गैरसैण से जोत सिंह रावत, अल्मोड़ा से जिलाध्यक्ष दरबान सिंह, देहरादून से अनुज अवस्थी, दया शंकर पांडे और संदीप नेगी उपस्थित रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दुष्कर्म के बाद फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 16 दिन बाद शाहजहांपुर यूपी से पकड़ा


एनयूजे के इस अधिवेशन में उत्तराखंड के राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। साथ ही विशिष्ठ अतिथि के रूप में उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा भी देहरादून से कार्यक्रम में सम्मलित हुए। कार्यक्रम में जैविक उत्पादों, कलाकृतियों, विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं और सांस्कृतिक विरासतों की प्रदर्शनी भी लगाई गयी थी। मुख्य अतिथि का स्वागत कलाकारों ने छोलिया नृत्य के प्रदर्शन के साथ किया। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, विजय भूषण गर्ग, राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट, हरिद्वार से एनयूजे के संस्थापक त्रिलोक चंद भट्ट, देहरादून से पूर्व प्रदेश महामंत्री अरुण मोगा, जिला अध्यक्ष भूपेश छिम्वाल, गिरधर रावत, सागर गाबा, शादाब हुसैन व अमरजीत सिंह मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119