बिग ब्रेकिंग…थर्माकोल फैक्ट्री के टैंक से एलपीजी गैस रिसाव होने से लगी भीषण आग, एक की मौत

खबर शेयर करें

जसपुर।  सिडकुल नादेही  में श्री शानदार थर्माकोल फैक्ट्री के टैंक से एलपीजी गैस रिसाव होने के कारण  भीषण आग लग गई। आग में एक युवक की जलकर मौत हो गई। दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है। फैक्ट्री स्वामी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। फायर ब्रिगेड की 9 गाड़ियों के कर्मचारियों ने 6 घंटे से अधिक समय में आग पर काबू पाया। काशीपुर निवासी गोपाल कृष्ण की नादेही के  गांव के पास स्थित सिडकुल में श्री शानदार थर्माकोल के प्रोडक्ट बनाने की फैक्ट्री है। मंगलवार की रात्रि एक बजे फैक्ट्री में एलपीजी गैस सिलेंडर से गैस रिसाव हो गई जिससे फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।  फैक्ट्री में सुपरवाइजर के पद पर काम कर रहे वेद प्रकाश उर्फ अर्जुन त्यागी पुत्र हरस्वरूप सिंह 35 वर्ष निवासी गांव अभयराजपुर थाना अफजलगढ़ बिजनौर गैस रिसाव को बंद करने के लिए टैंक के पास को दौड़े और आग की चपेट में आ कर बुरी तरह झुलस गए। राहुल त्यागी पुत्र वेद प्रकाश त्यागी निवासी गांव अभयराजपुर 23 वर्ष फैक्ट्री में हेल्पर के पद पर कार्य कर रहा था। संजय सिंह पुत्र भरत सिंह निवासी गांव मंडवाखेड़ा गार्ड के पद पर तैनात था।  यह दोनों भी  गंभीर रूप से झुलस गए।

उस समय फैक्ट्री में 24 कर्मचारी ड्यूटी पर थे। फैक्ट्री में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। तीनों घायलों को एंबुलेंस ने काशीपुर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने वेद प्रकाश उर्फ अर्जुन त्यागी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से झुलसे राहुल त्यागी और संजय सिंह को उपचार हेतु हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। एफ एसओ महेश चंद्र ने बताया कि   आग ने विकराल रूप धारण कर रखा था। उस पर काबू पाने के लिए काशीपुर नैनी पेपर मिल सहोता पेपर मिल आईजीएल फैक्ट्री  आदि की नो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने बड़ी मुश्किल से 6 घंटे में आग पर काबू पाया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नाबालिक किशोरियों का लापता होने का सिलसिला जारी, दो सगी बहनें लापता
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119