सास-नदद पर पति को जहर देने का आरोप, मुकदमा दर्ज
देहरादून। दून निवासी एक महिला ने पति की मौत के लिए सास और ननद को जिम्मेदार ठहराते हुए बुधवार को बसंत विहार थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। करीब दो साल पुराने मामले में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, खुशबू निवासी कांवली ने तहरीर दी कि उनके पति अक्षय की मौत मार्च 2022 में हुई थी। आरोप लगाया कि उसकी सास गंगा निवासी बसंत विहार और ननद नीलाम निवासी रुड़की हरिद्वार ने अक्षय को खाने में जहर दिया था। महिला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके पति के मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए थे। फोरेंसिक जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रखा गया था। आरोप है कि पुलिस द्वारा न मामले की जांच की गई, न ही फोरेंसिक रिपोर्ट के बारे में उन्हें बताया गया। उन्होंने पुलिस के अधिकारियों को भी पत्र लिखे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल का निधन -66 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
उत्तराखंड : रामपुर तिराहा कांड के दो घायल आंदोलनकारियों को धामी सरकार का बड़ा सहारा -अब देखभाल के लिए मिलेंगे ₹20 हजार प्रतिमाह
उत्तराखंड लोअर पीसीएस 2026 का विज्ञापन जारी -54 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू
उत्तराखंड : बिना जांच क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने पर हाईकोर्ट सख्त -कालाढूंगी थानाध्यक्ष और जांच अधिकारी तलब