बिहार के बेतिया में देवर ने भाभी की तलवार से काटकर की हत्या, थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण

खबर शेयर करें 👉

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र में देवर ने अपनी चचेरी भाभी की तलवार से काटकर हत्या कर दी और उसके बाद तलवार फेंक कर खुद थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, पूर्वी तुरहापट्टी गांव निवासी मुनीर अहमद ने पड़ोस में रहने वाली अपनी चचेरी भाभी और आलमगीर अंसारी की पत्नी सल्होदा खातून (45) की तलवार से काटकर हत्या कर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-बारात आने से एक दिन पहले दुल्हन ने खाया जहरीला पदार्थ -दूल्हे पक्ष ने तोड़ा रिश्ता


इसके बाद उसने कुमारबाग थाना जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद इसकी सूचना सिरसिया थाना को दी गई। सिरसिया थाना के प्रभारी मदन मांझी ने बताया कि शव को पुलिस ने अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद कर लिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज


उन्होंने बताया कि देवर और भाभी दोनों पड़ोसी हैं। छह माह पूर्व बच्चों के विवाद को लेकर दोनों परिवार में मारपीट हुई थी। इसके बाद दोनों परिवारों में मनमुटाव चल रहा था। सोमवार की सुबह भी किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और मुनीर ने घर के दरवाजे पर बैठी अपनी भाभी पर तलवार से वार कर दिया, इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि आरोपी को ग्रामीणों ने जब पकडऩे की कोशिश की तो वह भागकर थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119