कपकोट में मजदूर ने ग्लेंडर से पत्नी के सिर में हमला कर मौत के घाट उतारा, फिर खुद अपना गला काटा

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। नेपाली मजदूर ने ग्लेंडर से पत्नी के सिर में हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर घायल हो गई। जिसके बाद उसने खुद के गले को  भी उसी धार धार हथियार से काटने की कोशिश की गई। जिसमें उसके गले का एक हिस्सा कट गया। दोनों की चीख पुकार सुनकर आस पास रह रहे अन्य मजदूर वहां पहुंचे। उन्होंने तत्काल दिनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट पहुंचाया। जहां घायल महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि घायल पति को हायर सेंटर रिफर किया गया है। 

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  भारतीय ज्ञान परंपरा से नवाचार तक : ग्राफिक एरा के 300 विद्यार्थियों ने पूरा किया सात दिवसीय गहन शिक्षण कार्यक्रम

 प्राप्त जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय गोबिंद बहादुर अपनी पत्नी 32 वर्षीय शुगने कामी अपने तीन छोटे बच्चों के साथ गैरखेत में एक किराए के मकान में रहते थे। वे लोग क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क में मजदूरी का काम करते थे। शुक्रवार देर रात करीब ढेड़ बजे कमरे से चीख पुकार की आवाज आने लगी। पास में ही रह रहे अन्य मजदूर उनके कमरे में पहुंचे। उन्होंने कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो दोनों नेपाली दंपत्ति लहूलुहान की हालत में तड़प रहे थे। वे दोनों को तत्काल कपकोट स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां शगुने की मौत हो गई। वही गोबिंद को हायर सेंटर रिफर कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-फर्जी प्रमाणपत्र से MBBS दाखिले का मामला -चार छात्राओं समेत पांच पर FIR

घटना की सूचना पुलिस थाना कपकोट को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि उनके बच्चों से पूछताछ की गई। बच्चों ने बताया कि उनके पिता ने उनकी मां सिर में पत्थर तरासने वाली ग्लेंडर मशीन से वार किया था। जिसके बाद उसने खुद के गले को काटा। इधर शुक्रवार को जिला अस्पताल में मृतक का पीएम किया गया। जबकि घायल मजदूर को हल्द्वानी रिफर किया गया है। 

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119