खैरना बाजार से संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग लापता
गांव से मंदिर को रवाना हुई नाबालिग के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने से हड़कंप मच गया है। काफि खोजबीन के बाद भी कुछ पता न चल पाने से चिंतित स्वजनों ने राजस्व पुलिस से नाबालिग को खोजने की गुहार लगाई है। स्वजनों के अनुसार नाबालिग आखरी बार खैरना बाजार में देखी गई है तब से उसका कुछ पता नहीं चल सका है। स्वजनों ने अनहोनी का अंदेशा भी जताया है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटे ज्याडी गांव स्थित घर से खैरना क्षेत्र में मंदिर जाने की बात कहकर निकली नाबालिग के लापता होने से स्वजन चिंता में हैं। नाबालिग के भाई लोकेश बोरा के अनुसार छोटी बहन बीते सोमवार को मंदिर जाने को रवाना हुई। काफि देर तक घर न पहुंचने पर खोजबीन शुरु की गई पर कुछ पता नहीं चल सका। जानकारी जुटाने पर उसके आखरी बार खैरना बाजार क्षेत्र में देखें जाने की जानकारी मिली है। बहन का कुछ पता न चल पाने से भाई लोकेश ने राजस्व उपनिरीक्षक भुजान को ज्ञापन सौंप बहन की गुमशुदगी दर्ज करने तथा सुरक्षित खोजने की गुहार लगाई है। नाबालिग के स्वजनों ने अनहोनी का अंदेशा भी जताया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न