मोटाहल्दू…पिता के डाट से कक्षा नौ की छात्रा लापता – लालकुआं पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

मोटाहल्दू । गर्मियों की छुट्टियों में छुट्टी बिताने आई कक्षा नौ की छात्रा को टीबी बंद कर पढ़ाई करने के लिए पिता ने डांट लगाई, तो छात्रा बिना बताए घर  से कहीं चली गई। परिजनों ने बालिका की खोजबीन की और जब वह नहीं मिली तो परिजनों के होस उड़ गए, फिर तमाम संभावित स्थानों व परिचितों के यहां ढूंढ खोज की गई, परंतु उसका कोई सुराग नहीं लगने पर लालकुआं कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर सौंपी। हरकत में आई पुलिस ने देर सायं तक क्षेत्र के तमाम स्थानों पर सीसीटीवी खंगाले मगर कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-बारात आने से एक दिन पहले दुल्हन ने खाया जहरीला पदार्थ -दूल्हे पक्ष ने तोड़ा रिश्ता

सूफी भगवानपुर मोटाहल्दू निवासी कक्षा आठ से पास कर इस वर्ष कक्षा नौ में गई छात्रा अनुष्का जोशी पुत्री आनंद बल्लभ जोशी उम्र लगभग 13 वर्ष स्कूल की छुट्टियां पढऩे पर जयपुर खीमा गांव में अपने नाना के यहां छुट्टी बिताने आई थी, जो कमरे में टीवी देख रही थी टीवी देखने को पिता ने फोन कर मना कर डाटा तो उसने गुस्से में आकर टीवी तो बंद कर दिया, परंतु वह पिता के व्यवहार से अत्यंत नाराज हो गई और वह पढ़ाई करने लग गई। परिजनों ने सोचा वह पढ़ाई कर रही है, आधे घंटे बाद परिजन कमरे में देखने गए तो छात्रा कमरे में नहीं मिली। परिजनों ने लालकुआं कोतवाली पहुंचकर घटनाक्रम की पूरी जानकारी दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर सड़क हादसे में तीसरे किशोर की भी मौत -घायल युवती का उपचार जारी

वहीं तहरीर के आधार पर हरकत में आई पुलिस ने क्षेत्र के तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर खोजबीन आरंभ कर दी। देर सायं तक छात्रा का कोई सुराग नहीं लग सका। इधर लालकुआं कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर छात्रा के परिजनों द्वारा उसके घर से जाने से संबंधित मार्गो का सीसीटीवी फुटेज निकालने की कार्रवाई शुरू कर दी है, साथ ही उसके मोबाइल फोन की सीडीआर निकालने की कार्यवाही की जा रही है, उन्होंने कहा कि जल्द ही लापता छात्रा की बरामद कर लिया जाएगा।  

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119