द्वाराहाट में छह दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण का समापन, शिक्षकों ने सीखे बुनियादी भाषा और संख्या ज्ञान के टिप्स

खबर शेयर करें 👉

द्वाराहाट, ब्लॉक स्तरीय बुनियादी साक्षरता एवं गणितीय दक्षता और विद्यालय सुरक्षा के 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम फेरे का द्वाराहाट, बगवालीपोखर और मझखाली केंद्रों में आज समापन हो गया। अन्तिम दिन प्रशिक्षणार्थियों ने विद्यालय सुरक्षा सम्बन्धी प्रशिक्षण लिया। वर्चुअल माध्यम से प्रशिक्षण का समापन करते हुए एफएलएन के जिला समन्वयक और डाइट प्रवक्ता डा. हेम जोशी ने कहा कि इस एफएलएन प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान के कौशलों में समझ बनाकर सभी दक्षाताओं पूर्ण करते हुए अर्जित कौशलों को बच्चों तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि इस प्रथम फेरे में जिले के 11 विकासखंडों के कुल 960 शिक्षकों ने अपने अपने ब्लॉक में प्रशिक्षण प्राप्त किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  देहरादून: संस्कृति लोक कॉलोनी में किराए के कमरे में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

उपशिक्षाधिकारी डी०एल०आर्या ने शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए सभी शिक्षकों से आह्वान किया कि प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान का उपयोग विद्यालय के सभी बच्चों के साथ कर निपुण भारत के लक्ष्यों को पूर्ण करें। उन्होंने स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम व अन्य समस्त शैक्षिक क्रियाकलापों के बेहतरीन प्रबन्धन की आवश्यकता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। साथ ही खण्ड शिक्षा अधिकारी श्याम सिंह बिष्ट ने बग्वाली स्थित प्रशिक्षण स्थल पहुंचकर प्रशिक्षण का जायजा लिया तथा प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान बीआरसी के नोडल अधिकारी एनएल साह, मजखाली के नोडल अधिकारी दिनेश चन्द्र टम्टा, बगवालीपोखर की नोडल अधिकारी अजय जोशी भी मौजूद रहे। एफएलएन प्रशिक्षण के ब्लॉक समन्वयक दीपक पाण्डेय और अंजू साह ने बताया कि प्रथम फेरे में 88 शिक्षको द्वारा प्रशिक्षण लिया गया और सोमवार से शुरू हो रहे दूसरे बैच में विकासखंड में 80 शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। वहां संदर्भदाता डा. चंपा बिष्ट, रमेश शर्मा, सुरेश कुमार, ललित मोहन, योगेश कुमार, उमेश पाण्डेय, बालम सिंह, कैलाश पवार, मनमोहन अधिकारी के साथ ही 88 प्रशिक्षणार्थी और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के रवि उप्रेती और निधि राणा भी मौजूद रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  भीमताल में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार -3300 रुपये बरामद

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119