शराब पीकर वाहन चलाने पर टैक्सी चालक गिरफ्तार, टैक्सी सीज

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। जनपद के एसएसपी रामचंद्र राजगुरु द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों, निरीक्षक, उपनिरीक्षक यातायात व इंटर सेप्टर प्रभारी को जनपद में प्रभावी यातायात व्यवस्था एवं सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु एमवी एक्ट के मेजर हेड (शराब पीकर वाहन चलाना, ओवरलोडिंग, ओवरसवारी, बिना हेलमेट,ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग व नाबालिग द्वारा वाहन चलाने आदि) के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही करते सम्बन्धित वाहन चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दीपावली से पहले छह दुग्ध समितियों को 32 लाख रुपये का बोनस वितरित

गुरुवार को द्वाराहाट पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान वाहन टैक्सी संख्या- यूके07टीबी- 2085 सूमो के चालक गणेश चन्द्र निवासी ज्वाला गिरी कल्याण, कुनीगाड़, गैरसैंण, जिला चमोली को शराब के नशे में वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन टैक्सी को सीज करते हुए चालक के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119