अभी-अभी सड़क में आवारा गोवंश से टकराए बाइक सवार, दो की हालत गंभीर
लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे 109 पर हल्दुचौड़ सोयाबीन फैक्ट्री के पास एक गो-वंश से टकराकर बाइक सवार दो युवक चोटिल हो गए जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
दोनों युवक मोटरसाइकिल संख्या यूके06बीजे-9221 हल्दुचौड़ से लालकुआं की ओर आ रहे थे कि अचानक सोयाबीन फैक्ट्री के पास नेशनल हाईवे 109 पर बाइक सवार युवक गोवंश से टकरा गए, जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है, तो वहीं दूसरे के पैर में चोट आई है। घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से युवकों को सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी भिजवाया है। समाचार लेकर जाने तक दोनों युवकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : पेट्रोल पंप कर्मचारी से 9,500 रुपये की लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड : मोटाहल्दू विवाहिता आत्महत्या मामले का खुलासा -ब्लैकमेलिंग के आरोप में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
UK…नैनीताल में बारिश का कहर : 185 मिमी बरसा पानी -दोगांव में भूस्खलन से हल्द्वानी रोड ठप