ज्ञान से सशक्तिकरण एवं संपर्क संस्थान ने मनाई उत्तराखंड स्थापना की रजत जयंती

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर ज्ञान से सशक्तिकरण एवं संपर्क संस्थान द्वारा नगर निगम सभागार हल्द्वानी में रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के बुद्धिजीवियों, शिक्षिकाओं, लेखिकाओं और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संपर्क संस्था के अध्यक्ष अनिल लाढ़ा ने की। इस अवसर पर महासचिव सुनील अग्रवाल, कोषाध्यक्ष परमानंद चावला, वरिष्ठ साहित्यकार गजेंद्र बटोही, कुमगढ़़ पत्रिका के संपादक दामोदर जोशी, पर्वत विकास टाइम्स के संपादक एम० हसनैन, वरिष्ठ शिक्षिका किरन हसनैन, नीमा बिष्ट (अध्यक्ष, जय शारदा समिति), मीना जोशी, शालिनी शर्मा, वंदना भारती, तथा कार्यक्रम संयोजक ललिता कापड़ी (निदेशक, ग्रोइंग सिस्टम एकेडमी) मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगदीश चंद्र, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा में दो युवक चरस के साथ गिरफ्तार -₹1.31 लाख की बरामदगी

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई जिसे गीता मिश्रा ने प्रस्तुत किया, जबकि स्वागत गीत हेमा हरबोला ने गाया। कार्यक्रम का संचालन स्मिता शाह और वंदना भारती ने किया।

ट्रेनिंग टीचर्स सर्टिफिकेट नेहा ज्वाला द्वारा प्रदान किए गए। गेस्ट स्पीकर्स डॉ. मंजुला, गीता मिश्रा, डॉ. सीता, नलिनी शर्मा, योगेश पांडे, पूजा जोशी, हेमा हरबोला, वंदना भारती और कृष्णा का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर काव्य पाठ का आयोजन हुआ जिसमें पी.डी. पंत, देवेंद्र बुल्लाकोटी, गिरीश चंद्र जोशी, गीता मिश्रा, प्रदीप उपाध्याय, शशि जोशी, पुष्पा जोशी, पूजा जोशी, जयंती राणा, गजेंद्र राणा, हेम पंत, दयाल पांडे, त्रिभुवन सिंह बिष्ट, इंदु तिवारी, रोहित जोशी और जगमोहन रौतेला ने भाग लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  फर्जी बीटेक एडमिशन विज्ञापन के झांसे में आया युवक -छह लाख से अधिक की ठगी

संपर्क संस्था द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सर्वोदय आईटीआई के छात्रों — विशाल मौर्य, नवीन सिंह, गौरव मेलकानी, विजय जीना, मोहित सिंह, हर्षित रौतेला, आशुतोष, अमित सिंह, विनोद खर्कवाल — को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार ग्रोइंग विजडम एकेडमी द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेने वाले तनीषा रावत, यामा आर्य, महेंद्र सिंह बिष्ट, गौरव मेहता, अंजली तिवारी, शीतल कश्यप को भी सम्मानित किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  राज्य स्थापना की रजत जयंती पर आंदोलनकारियों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि -पेंशन में बढ़ोतरी सहित सात बड़ी घोषणाएँ

संस्थान की सहयोगियों उषा पलाडिया, दिव्या अनीता यादव, रेनू उपाध्याय, अंजू पांडे, अरुणा शाह, सोनी रावत, तनुजा शाह, करन आर्या, तथा शांति बिष्ट, हेमा जोशी, प्रतिभा पांडे को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ललिता कापड़ी की पुस्तक ‘ख्वाबों का गुब्बारा भाग-2’ का विमोचन पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र द्वारा किया गया। पुस्तक की समीक्षा किरन वर्तिका ने प्रस्तुत की।

कार्यक्रम के अंत में संयोजक ललिता कापड़ी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119