शादी समारोह में गए युवक की खाई में गिरने से दर्दनाक मौत
उत्तरकाशी। चिन्यालीसौड़ थाना परिक्षेत्र के चिलोट चिलोट (पडियारचौक)चवानी खाल के पास पैर फिसलने से एक युवक खाई में गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष धरासू दिनेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात को 36 वर्षीय रमेश लाल पुत्र मुताडू लाल निवासी धनपुर, नागणी ग्राम चिलोट के (पडियारचौक) शादी सम्मारोह में गया था।
शनिवार सुबह दस बजे वह पैदल रास्ते से बनचौरा बड़ेथी की ओर आ रहा था। इसी दौरान चवानीखाल के पास उसका पैर फिसल गया और वह करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को खाई से बाहर निकाला और पंचनामा भर पीएम के जिला अस्पताल उत्तरकाशी भेज दिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार