जैंती की महिला ने लगाया मारपीट और लूटपाट का आरोप
अल्मोड़ा। जैंती निवासी एक महिला ने क्षेत्र के ही एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों से हमला कर लूटपाट का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भाबू जैंती निवासी भगवती देवी ने लमगड़ा थाने में तहरीर सौंपी है। कहना है कि 17 दिसम्बर की शाम को वह बाजार आई थी। बांजधार के पास पहले से घात लगाए बैठे नवीन राम नामक व्यक्ति ने उस पर हमला कर दिया। आरोपी ने पीछे से लाठी-डंडे से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इससे उसके सिर और हाथ में गंभीर चोट आ गई और वह बेहोश हो गई।
आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके साथ लूटपाट भी की। आसपास के लोगों के आने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। कहना है कि इससे पहले भी आरोपी ऐसी हरकतें करते आया है। आरोपी से उसे जान-माल का खतरा बना हुआ है। महिला ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : कोसी नदी में डूबने से सेना के जवान की मौत -छुट्टी पर घर आया था जवान
उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट -पांच जिलों में रेड अलर्ट
उत्तराखंड : चोरगलिया से लापता तीनों बालिकाएं हिमाचल के बद्दी से सकुशल बरामद
22 नवंबर को देहरादून में ऐक्टू का विशाल प्रदर्शन -आशा वर्कर्स की भागीदारी का ऐलान
प्रदेश में साइकिल ट्रैक निर्माण की पहल का यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ने किया स्वागत