महिला तीन सप्ताह से लापता -गुमशुदगी दर्ज

खबर शेयर करें 👉

चम्पावत। टनकपुर में एक महिला तीन सप्ताह से लापता है। परेशान परिजनों ने कोतवाली में महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई है। ग्रामीण ने कोतवाली में तहरीर में कहा कि गत तीन नवंबर की रात करीब आठ बजे उनकी पत्नी कार्यालय में उन्हें खाना देकर घर लौट गई। लेकिन जब वह देर रात 11:30 बजे घर पहुंचे, पत्नी घर नहीं पहुंची थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : 95 साल की मां की आंखों के सामने उजड़ गया जीवनभर का सहारा -बेटी की हत्या से पहाड़ का आंगन हुआ सूना

बताया कि काफी ढूंढने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं लग पा रहा है। प्रभारी कोतवाल सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला की गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119