बागेश्वर…एक होटल के कमरे में मृत मिला 43 वर्षीय युवक

Ad
खबर शेयर करें

बागेश्वर। 43 वर्षीय युवक जिला मुख्यालय में एक होटल के कमरे में मृत हालत में मिला। युवक के कमरे में मृत होने की सूचना होटल कर्मियों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। जिसके बाद युवक की शिनाख्त होने के बाद शव पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा। 

 पुलिस ने बताया कि तहसील रोड़ स्थित होटल विवेक के कर्मचारियों का कोतवाली में शुक्रवार की सुबह फोन आया। उन्होंने बताया कि  होटल के कमरे में रह रहे युवक मृत हाल में पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचे पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लिया। जिसके बाद युवक की शिनाख्त संजय सिंह परिहार पुत्र खीम सिंह परिहार निवासी सेल्टा रवाईखाल के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। जिसके बाद मृतक के परिजन जिला अस्पताल में पहुंचे। यहां परिजनों ने बताया कि संजय शुगर का मरीज था। जो काफी मात्रा में ऐल्कोहॉल का सेवन करता था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

परिजनों ने बताया कि मृतक एक विदेशी कंपनी में नौकरी करता है। जो वर्क ऑफ होम के तहत कंपनी का कर्मचारी था। बीते दिनों गांव में लाइट न होने के कारण वह जिला मुख्यालय में आया हुआ था। पीछे कुछ दिनों से संजय जिले के अलग अलग होटलों में रह रहा था। गुरुवार की शाम मृतक होटल विवेक में रहने को आया। सुबह जब होटल कर्मी रूप की सफाई के लिए कमरे में पहुंचे तो वह बेड में अचेत हालत में मिला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी भावना देवी पति के शराब पीने की लत से काफी परेशान थी। जिसके चलते पति पत्नी से आए दिन लड़ाई झगड़ा होते रहता था। पति की आदतों से दुखी होकर वह पिछले कई माह से अपने पति से अलग दिल्ली में रह रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  छह और बारातियों की जान जोखिम में डालने वाले नशेड़ी चालक को ट्रैफिक पुलिस ने किया गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि मृतक के दो बेटे है। बड़ा बेटा मृतक के साथ घर में रहता है, जबकि छोटा बेटा अपनी मां के साथ रहता है। इधर पुलिस ने बताया कि प्रथम दृश्य में संजय की मौत बीमारी के चलते होनी बताई जा रही है। हालांकि युवक के मौत कारणों का सही पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगी। पुलिस ने कहा कि वे जांच में जुटे हुए है। 

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119