अमेरिकन कंपनी में निवेश का झांसा देकर युवक से 34.50 लाख ठगे
हल्द्वानी के एक युवक से अमेरिकन कंपनी में निवेश का झांसा देकर 34 लाख से अधिक की रकम हड़प ली गई। शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भोटिया पड़ाव निवासी युवक ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीते साल 3 मई को उनके व्हाट्सएप नंबर पर ऑनलाइन बिजनेस के लिए मैसेज आया था। मैसेज भेजने वाली ने अपना नाम रेशमा नायर बताया और बिजनेस के बारे में समझाया। जिसके बाद युवक को एक टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा और एक अमेरिकन कॉम्पनी के बारे में बताते हुए 10 हजार रुपये से काम शुरू करने को कहा गया।
युवक से कहा गया कि 20 बोली पूरी होने पर जमा राशि के साथ रिर्टन भी मिलेगा। पहली बार में दस हजार रुपये के बदले 13 हजार से अधिक मिलेंगे। जैसे-जैसे बोली आगे बढ़ेगी रिटर्न की राशि भी बढ़ने लगेगी। इस तरह का लालच देकर ठगों ने 34.50 लाख रुपये जमा करा लिए। युवक ने यह रकम आठ किस्मों में जमा की। कुछ दिनों ठगी का अहसास होने पर युवक ने पुलिस को शिकायत दी। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग
भीमताल में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार -3300 रुपये बरामद