उत्तराखण्ड राज्य जूजित्सु में अलमोड़ा को 5 पदक
अलमोड़ा। जुजित्सु एशोसिएसन ऑफ़ उत्तराखण्ड के तत्वावधान में हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न हुई उत्तराखंड स्टेट जुजित्सु चैंपियनशिप 2023 में अलमोड़ा के खिलाड़ियों ने 2 रजत व 3 कांस्य पदक सहित कुल पाँच पदक जीते। टीम के कोच यशपाल भट्ट ने बताया कि 23 से 25 दिसंबर तक हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में मार्शल आर्ट के प्रचलित खेल जूजित्सु की उत्तराखण्ड राज्य प्रतियोगिता संपन्न हुई जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए अलमोड़ा की दक्षता राजपूत ने नेवाजा स्पर्धा में रजत एवं फ़ाइटिंग जूजित्सु में कांस्य पदक जीता।

कृतिका अधिकारी ने नेवाज़ा में रजत एवं फ़ाइटिंग में कांस्य पदक तथा नीतीश कुमार ने फ़ाइटिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। तीनों खिलाड़ियों ने कुल पाँच पदक जीते। उन्होंने बताया कि राज्य प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ी 24 एवं 25 फ़रवरी 2024 को देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय खेल परिसर में जुजित्सु एशोसियेसन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय जुजित्सु चैंपियनशिप- 2024 में उत्तराखण्ड की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रदेश अध्यक्ष रसिका सिद्धिकी, कार्यकारी निदेशक उत्तराखण्ड सतीश जोशी, विधायक अलमोड़ा मनोज तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट सहित कई खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



24 अक्टूबर को देहरादून में शिक्षकों का मुख्यमंत्री आवास कूच, नैनीताल जिले के स्कूलों में सामूहिक अवकाश का ऐलान
भारत-जापान सहयोग को बढ़ावा देगा वर्ल्ड कनेक्ट एजुकेशन -कागोशिमा के गवर्नर से हुई अहम मुलाकात
हल्द्वानी में जल्द शुरू होगा CGHS वेलनेस सेंटर -भवन का नवीनीकरण पूरा
आदर्श रामलीला कमेटी में कैकई-मंथरा संवाद का भावपूर्ण मंचन -चौथे दिन उमड़े दर्शक
नैनीताल में पांच लोग जिला बदर -अवैध शराब तस्करी और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पर कार्रवाई