पहले खाया जहर, फिर लटकी फंदे पर -अब घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती
बागेश्वर। कपकोट के सुदूरवर्ती गांव निवासी एक विवाहिता ने घरेलू कलह के चलते मंगलवार की सुबह घर में रखा जहरीला पदार्थ गटक लिया। जिसके बाद खुद ही कमरे में फंदा लगाकर लटक गई। महिला जब तड़पने लगी तब पति ने पड़ोसियों के साथ मिलकर फंदा काटा। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ले आए।
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार कपकोट के लीली निवासी 37 वर्षीय मंजू देवी पत्नी कुंदन सिंह ने मंगलवार तड़के घर में रखा जहरीला पदार्थ गटक लिया। जहर पीने मंजू ने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर लटक गई। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर पति कुंदन ने पड़ोसियों के साथ मिलकर फंदा काटा, व तत्काल जिला अस्पताल बागेश्वर लाए। ग्रामीणों ने बताया कि महिला के दो बच्चे है, 16 वर्षीय लड़का व 13 वर्षीय लड़की अपने दादी के साथ तहसील मुख्यालय कपकोट में पढ़ाई करते है। महिला का पति गांव में ही मजदूरी का काम करता है। महिला के आत्मघाती कदम उठाने के पीछे घरेलू कलह बताया जा रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


Uk-भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर – 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी
उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम
UK-बिना OTP खाते से उड़ाए 2.38 लाख रुपये -साइबर ठगों ने बैंक सुरक्षा पर उठाए सवाल