काठगोदाम से सटे फतेहपुर रेंज के जंगल में घास काटने गई एक महिला को गुलदार ने महिला को मार डाला-

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। काठगोदाम से सटे फतेहपुर रेंज के जंगल में घास काटने गई एक महिला पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। गुलदार महिला को घसीट कर जंगल की ओर ले गया था। काफी खोजबीन के बाद महिला का शव जंगल के पास मिल गया। वन विभाग की टीम ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


जानकारी के मुताबिक दमुवाढूंगा निवासी महिला नन्दी देवी (50) सुबह तकरीबन नौ बजे मवेशियों के लिए घास लेने जंगल गई थी। दोपहर एक बजे तक जब महिला घर नहीं लौटी तो परिजनों ने जंगल में खोज सुरू की। जहां महिला के चप्पल व खून देखने को मिला। रेंज के वन विभाग की टीम को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जंगल में खोजबीन शुरू की और कुछ ही दूरी पर शव पड़ा हुआ मिला। वहीं इस घटना के बाद में क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
फ़ास्ट न्यूज़ 👉  65 साल के बुजुर्ग दरिंदे ने दो साल की बच्ची से किया दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119