एनयूजेआई के द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा, 11 को होगा मतदान

खबर शेयर करें

कविता रावल
देहरादून। नेशनल यूनियन ऑफ़ जनर्लिस्ट (इंडिया), उत्तराखंड के द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा हो गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी ब्रह्मदत्त शर्मा ने बताया कि बताया कि 11 दिसंबर को मतदान होगा। बताते चलें कि एनयूजे,आई उत्तराखंड, हल्द्वानी में 22 सितंबर को राजकीय अतिथि गृह, नैनीताल क्लब में हुई प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में ब्रह्मदत्त शर्मा को चुनाव अधिकारी एवं प्रोफेसर गिरीश चंद तिवारी को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त कर चुनाव संपन्न कराने जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

इस कड़ी में मुख्य चुनाव अधिकारी ब्रह्मदत्त शर्मा शनिवार को चुनावी कार्यक्रम जारी कर दिया। उन्होंने बताया कि 17 अभिषेक टावर प्रथम तल, 14 सुभाष रोड, देहरादून में संपन्न होगा। चुनावी कार्यक्रम जारी करते चुनाव अधिकारी ने बताया कि एनयूजे, आई, उत्तराखंड के द्विवार्षिक चुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन 28 नवम्बर 2022 को प्रातः 11 बजे किया जाएगा। मतदाता सूची पर आपत्ति 30 नवम्बर 2022 को 11 बजे से 5 बजे तक दर्ज कराई जा सकती है। इसके बाद मतदाता सूची पर आपत्तियों की सुनवाई एवं निस्तारण 1 दिसम्बर 2022 को 11 बजे से 3 बजे तक किया जाएगा। संशोधन के उपरांत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 2 दिसम्बर को 11 बजे किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नामांकन पत्रों की बिक्री 3 दिसम्बर को 11 बजे से 5 बजे तक होगी। नामांकन 4 दिसम्बर को 11 बजे से 5 बजे तक होगा। नामांकन पत्रों की जांच 5 दिसम्बर को 11 बजे से 2 बजे तक होगी। ब्रह्मदत्त शर्मा ने कहा कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन 4 बजे तक किया जाएगा। इसके बाद नामांकन पत्रों पर आपत्तियों का निस्तारण 5 बजे तक होगा। प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन 6 बजे तक किया जाएगा। 6 दिसम्बर 11 बजे से 5 बजे तक नाम वापसी होगी। अंतिम प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन 7 दिसम्बर 2022 को सुबह 11 बजे किया जाएगा। इसके बाद आवश्यकता पड़ने पर 11 दिसम्बर 2022 को सुबह 9 बजे से 4 बजे तक चुनाव मतदान होगा। उसी दिन गणना 6 बजे शुरू हो जायेगी जो गिनती पूरी होने तक चलती रहेगी। इसके बाद विजयी प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गौधाम हल्दूचौड़ में भजन कीर्तनों का दौर जारी -रात 12:00 बजे होगा श्रीकृष्ण प्रकटोत्सव
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119