अचानक टूटा मकान बड़ी दुर्घटना टली
एस आर चंद्रा।
भिकियासैण (अल्मोडा़)। विकास खंड सल्ट के तल्ला विरल गांव मे लगभग आज 11 बजे धर्मा नंद पुत्र मथुरा दत्त का मकान अचानक टूट गया, बड़ी किस्मत रही कि यह घटना दिन में होने से सारा परिवार व पशु की जन हानि होने से टल गई क्योंकि घटना के वक्त घर में कोई नही था जब की गाय बकरी भैसे इत्यादि को लोगो की मदद से बाहर निकाल लिया गया।

यह परिवार बीपीएल के अंतर्गत आता है, बड़ी मुश्किल से ध्याड़ी मजदूरी करके तीन लड़कियां और एक लड़के का भरण पोषण करता है, परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत न होने के कारण लगातार सरकारी योजनाओं में आवेदन किया गया था, लेकिन बद् किस्मत से आज तक इस परिवार को सरकारी योजनाओं को कोई लाभ नहीं मिला, जब कि प्रधान मंत्री आवास योजना में भी आवेदन किया गया था, लेकिन अभी तक यह परिवार सरकारी योजनाओं के इंतजार करता रह गया,और मकान अचानक भरभराकर गिर गया। किसी भी सरकार व अधिकारियों ने इस बीपी एल परिवार की ओर कोई ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण आज बड़ा हादसा होने से बच गया । इसकी सूचना तत्काल पटवारी श्री भंडारी और तहसील दार सल्ट को भी घटना से अवगत करा दिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में दोषी करार
यूपीआई ट्रांजैक्शन पर एमडीआर चार्ज का फैसला टला -दिवाली के बाद होगी नई तारीख की घोषणा
मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा करने की सीमा तय
रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 2027-28 से 100 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश का रास्ता साफ
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में भारतीय ज्ञान परंपरा पर सात दिवसीय कार्यशाला शुरू