होकरा मंदिर से पहुंचने से पहले ही दस लोग काल के मुंह में समाए, देखें-मुनस्यारी होकरा दुर्घटना में मृतकों की सूची

खबर शेयर करें

ईश्वरी दत्त भट्ट
श्रद्धालुओं से भरी जीप गहरी खाई में गिरी। इस दर्दनाक हादसे में दस लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक के घायल होने की सूचना है। बागेश्वर शामा के ग्रामीण गुरुवार को बोलोरो वाहन संख्या यूके02टीए-1085 से होकरा देवी मंदिर में पूजा अर्चना के लिए जा रहे थे, तभी जीप होकरा मार्ग में आरएफसी गोदाम के निकट दुर्घटना ग्रस्त हो गई। जिसमें जीप सड़क से 600 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर दोनों क्षेत्रों के पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम, रेस्क्यू टीम, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। शव चट्टानों में पड़े हुए थे। जिसके बाद टीम ने एक एक कर सभी शवों को सड़क तक पहुंचाया।

घटना की जानकारी मिलते ही धारचूला के विधायक हरीश धामी, कपकोट के विधायक सुरेश गडिय़ा एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, पूर्व विधायक ललित सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देवी, पूर्व अध्यक्ष हरीश ऐठानी, ब्लाक प्रमुख गोबिंद दानू सहित अन्य जन प्रतिनिधियों ने घटना की जानकारी लेते हुए दु:ख व्यक्त किया। साथ ही अधिकारियों को शीघ्र अतिशीघ्र घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करने को कहा गया है। इधर घटना के बाद पूरे क्षेत्र एवं बागेश्वर वह पिथौरागढ़ जनपद में शोक की लहर है।

दुर्घटना में मृतकों की सूची

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बड़े भाई ने छोटे भाई की दुकान में जाकर चाकू से गला रेता, -दिन दहाड़े हुई हत्या से दशहत

-किशन सिंह पुत्र खुशाल सिंह उम्र 64 वर्ष  
-धरम सिंह पुत्र पदम सिंह उम्र 69 पूर्व सैनिक
-कुंदन सिंह पुत्र खीम सिंह उम्र 58 वर्ष पूर्व सैनिक  
-निशा पत्नी उमेश सिंह उम्र 24 वर्ष हाल ही में विवाहित
-उमेश सिंह पुत्र कुंदन सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी  -शंकर सिंह पुत्र प्रताप सिंह उम्र 42 वर्ष (आर्मी का जवान ऑन ड्यूटी)
-महेश सिंह पुत्र मोहन सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी भनार कपकोट (चालक)
-सुंदर सिंह पुत्र खुशाल सिंह उम्र 37 (आर्मी जवान ऑन ड्यूटी)
-खुशाल सिंह पुत्र उछप सिंह उम्र 64
-दान सिंह पुत्र मंगल सिंह उम्र 52 वर्ष निवासी भनार (पोस्टमास्टर)

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119