भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा: जन्मदिन की रात छिन गई युवक की जिंदगी, बोलेरो चालक फरार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

भीमताल से अपने दोस्त के साथ बाइक पर हल्द्वानी लौट रहे दो युवकों को बोलेरो वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित

जानकारी के अनुसार, रामगढ़ ब्लॉक के हरतोला सतुपरी निवासी 25 वर्षीय पवन कुमार पुत्र महेन्द्र पाल बीएसएनएल की केबल बिछाने का काम करता था। विगत दिवस उसका जन्मदिन था। देर रात वह अपने 35 वर्षीय दोस्त मोहित कुमार के साथ बाइक से भीमताल से हल्द्वानी लौट रहा था।

जैसे ही दोनों एचएमटी कॉलोनी स्थित महर्षि स्कूल के पास पहुंचे, तभी हल्द्वानी की ओर से तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पवन कुमार को मृत घोषित कर दिया। मोहित की हालत गंभीर बताई जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी

थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस फरार बोलेरो चालक और वाहन की तलाश में जुटी है। परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119