उत्तराखंड में एनएनटीए की बड़ी कार्रवाई -82 लाख रुपए की स्मैक पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

एसटीएफ के मादक पदार्थ निरोधक बल (एनएनटीए) ने उधमसिंह नगर जिले में दो संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से करीब 82 लाख रूपये की स्मैक बरामद की है।

उत्तराखंड एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर ने यहां बताया कि एसटीएफ की कुमांऊ इकाई और स्थानीय पुलिस ने मंगलवार देर शाम जिले के पुलभट्टा थाना क्षेत्र में बिक्री कर कार्यालय के पास संयुक्त कार्रवाई कर तस्करों को गिरफ्तार किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी में साइबर ठगों की पुलिसकर्मियों पर नजर -महिला सिपाही का इंस्टाग्राम हैक कर दरोगा को फंसाने की कोशिश

उन्होंने बताया कि इन तस्करों की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के वीर पाल (34) और शेर सिंह (21) के रूप में हुई है और उनके पास से क्रमश: 112 ग्राम और 163 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिपावली के बाद लागू होगा UPI पेमेंट पर MDR चार्ज -NPCI ने टाला फैसला

उन्होंने बताया कि पूछताछ में संदिग्ध तस्करों ने बताया कि यह स्मैक वे बरेली के अलीगंज क्षेत्र के रहने वाले चंद्रसेन से लेकर आए थे और इसे उंचे दामों पर पुलभट्टा, किच्छा,रुद्रपुर आदि क्षेत्रों में बेचने जा रहे थे ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिनेशपुर में नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -जांच में जुटी पुलिस

आरोपियों ने बताया कि वे पिछले काफी समय से इस धंधे में लिप्त हैं और कुमांऊ के क्षेत्रों में नशीले पदार्थों की आपूर्ति करते हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119