मरीजों को बाहर की दवाई लिखने का रखा जाएगा रिकॉर्ड, बताना होगा कारण : डीएम

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में जिला एवं महिला अस्पताल के चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक जिला अस्पताल में आयोजित हुई। इस बैठक में जिला अस्पताल के बेहतर प्रबंधन एवं लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने हेतु विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने एवं लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के लिए विभिन्न प्रस्तावों पर सहमति भी बनी।

इस बैठक में जिला एवं महिला अस्पताल के वित्तीय वर्ष 2025 – 26 के व्यय को लेकर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में जो व्यवस्थाएं अस्पताल में लागू हैं, उन्हें सुदृढ़ किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल में साफ सफाई की समुचित व्यवस्था बनाई जाए। मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन उपकरणों एवं सामग्री की आवश्यकता हैं, उन्हें नियमानुसार क्रय कर लिया जाए तथा खरीद में सभी नियमों का पालन किया जाए एवं गुणवत्तायुक्त सामग्री ही खरीदी जाए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि सभी अस्पतालों में यह व्यवस्था बनाई जाए कि डॉक्टर यदि मरीजों को बाहर से दवाई लेने के लिए लिखते हैं, तो उसका रिकॉर्ड अस्पताल में अनिवार्य रूप से रहे, जिससे मरीजों की शिकायत का संज्ञान लेकर बाहर से दवाई लिखने के कारण की जांच की जा सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए डॉक्टर जिस पर्चे पर दवाई लिखते हैं, उसके नीचे कार्बन कॉपी रखी जाए, जिससे दवाई लिखने का रिकॉर्ड रखा जा सके। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने कहा कि जिला अस्पताल में एक और लिफ्ट लगाने की आवश्यकता है। इस प्रस्ताव की भी प्रबंधन समिति में सहमति बनी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-जिला बदर होकर भी नहीं माना -20 नशीले इंजेक्शनों के साथ वसीम गिरफ्तार

इसके अतिरिक्त उन्होंने अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले मरीजों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उनके हित में जो भी आवश्यक है, उसकी व्यवस्था की जाए। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ नवीन चंद्र तिवारी, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल हरीश चंद्र गड़कोटी, सदस्य किशन गुरुरानी, मुख्य कोषाधिकारी पूजा नेगी समेत अन्य उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119