भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान

खबर शेयर करें

-दन्यां में हुई भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक

गणेश पाण्डेय दन्यां

बूथ स्तर पर भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को मनाेयोग से कार्य करना होगा। प्रदेश और केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सभी लाेग कार्य करें।
यह बात भाजपा भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने दन्यां में भाजपा कार्य समिति की बैठक में आए विभिन्न क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, गरीब कल्याण संकल्प योजना सहित सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा नेता पूर्व जिलाध्यक्ष चंदन मेहरा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहकर कार्य करने की अपील की। बैठक में मंडल प्रभारी महिपाल सिंह बिष्ट ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। कार्य समिति की बैठक में विभिन्न संगठनों में नए चुने गए पदाधिकारियों को स्वागत किया।

मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह डसीला ने सभी पदाधिकारियों का परिचय कराया। बैठक में ज्ञान प्रकाश पंत, गोधन सिंह भैसोड़ा, कंदन सिंह, राजेंद्र रौतेला, गोपाल सिंह बिष्ट, मंडल महामंत्री रवि गोस्वामी, मनोहर सिंह, बबलू रावत, डीके जोशी, सूरज मेहरा, गोकुल पांडे, धन सिंह, दीपक उप्रेती, राधेश्याम, सोनी सोलंकी, रमेश चंद्र जोशी, नारद नाथ, अशोक कुमार, मोहन सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता लक्ष्मण सिंह ने की और संचालन रवि गोस्वामी और मनोहर सिंह ने किया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा बना देश का पहला जेन एआई कैंपस
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119