रंगदारी मामले में गोपाल वनवासी गिरफ्तार, रिमांड के बाद भेजा गया अल्मोड़ा जेल
गरुड़। कोतवाली बैजनाथ पुलिस ने रंगदारी के एक मामले में गोपाल वनवासी को मंगलवार देर शाम गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से पुलिस रिमांड पर लेने के बाद उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया।
मामला 22 नवंबर का है, जब मेलाडुंगरी गरुड़ निवासी बलवंत सिंह ने कोतवाली बैजनाथ में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मकान ध्वस्त कराने के नाम पर उससे पैसों की मांग की जा रही है। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गोपाल चन्द्र वनवासी के खिलाफ मु.अ.स. 25/25 धारा 308(2)/308(6) बी.एन.एस के तहत मामला दर्ज किया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक उमेश रजवार, हेड कॉन्स्टेबल राजेन्द्र रोतेला एवं कॉन्स्टेबल नरेन्द्र राणा शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर