बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा को लगी गोली -रिवॉल्वर साफ करते समय हुआ हादसा, आईसीयू में भर्ती
मुंबई ,01 अक्टूबर। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड अभिनेता गोली लगने से जख्मी हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ करते समय गलती से उनके घुटने में गोली लग गई। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
यह घटना मंगलवार सुबह 4.45 बजे के आसपास की बताई जा रही है। पुलिस के कुछ सूत्रों के मुताबिक गोविंदा अभी आईसीयू में भर्ती हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। अस्पताल की ओर से अभी इस घटना को लेकर किसी तरह का अपडेट जारी नहीं किया गया है। गोविंदा के परिवार का कहना है कि वे जल्द ही इस बारे में बयान जारी करेंगे।
मुंबई पुलिस के मुताबिक, गोविंदा की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गलती से गोली चल गई, जो उनके पैर में जा लगी। गोविंदा बाहर जाने की तैयारी कर रहे थे कि तभी वह अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर को चेक कर रहे थे। इस बीच गलती से मिसफायर हो गया। गोली उनके घुटनों के पास लगी है और फिलहाल उनका इलाज मुंबई के सिटी केयर अस्पताल में चल रहा है। हालांकि गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने कहा, ‘ डॉक्टरों ने गोली निकाल दी है और उनकी हालत ठीक है। वे अभी अस्पताल में हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



नवजात की सांस थमने पर पहला मिनट अहम -पुनर्जीवन तकनीक से बचाई जा सकती है जान
दिल्ली में बीएस-6 बसों को ही मिलेगी एंट्री -उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसों का संचालन प्रभावित
इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर आज दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम -3500 जवान संभालेंगे मोर्चा
उत्तराखंड : पिता की बीमारी का झांसा देकर छात्रा को ले जाने वाले को चार साल सात महीने की सजा