राहुल गाँधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने पर मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह आन्दोलन

खबर शेयर करें

-जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज गुडडू की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी बापू जी के चरणों में आयोजित धरना प्रदर्शन में काँग्रेसजनों ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी के खिलाफ निकाला गुबार


अल्मोड़ा- पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत जिला काँग्रेस कमेटी द्वारा काँग्रेस के राष्ट्रीय नेता एंव पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ऒर केरल के वायनाड लोकसभा से सांसद राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराकर केन्द्र की मोदी सरकार ने षड्यंत्र के तहत लोकसभा सदस्यता रद्द करने के खिलाफ आयोजित सत्याग्रह में काँग्रेसजनों ने केन्द्र की मोदी सरकार को तानाशाही एंव हिटलरशाही सरकार बताया।


सत्याग्रह कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुँजवाल ने कहा कि आज देश बहुत बुरे दॊर से गुजर रहा हैं, देश के लोकतंत्र को खत्म करने का कृत्य किया जा रहा हैं। केन्द्र की मोदी सरकार ने देश हित के लिए संघर्ष कर रहे काँग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी द्वारा मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियाँ को जिस प्रकार से मजबूती से सदन एंव सदन से बाहर रख रहे थे, उससे घबराकर मोदी सरकार षड्यंत्र के घिनोने हथियार को अपनाकर देश के संविधान की गरिमा को चोट पँहुचा रहे हैं जो, कि धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। उन्होंने कहा कि इस सत्याग्रह को वृहद करके आम जनता तक मोदी सरकार की कुनितियों को पँहुचाने का समय आ गया हैं। उन्होंने कहा कि देश के लाखों काँग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ इस संकट में खड़े हें।
देश की दमनकारी मोदी सरकार को आगामी 2024 में लोकसभा चुनाव में उखाड़ फॆकने का संकल्प लेना हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  महिला ने बच्चे को पिलाया जहर, खुद भी गटका, बच्चे की मौत

आज देश में प्रत्येक दिन व्यक्ति की अभिव्यक्ति पर हमला हो रहा हैं, संविधान से लेकर देश की आंतरिक शक्तियों को खोखला करके केन्द्र की मोदी सरकार हिटलरशाही दॊर से भी ज्यादा हिंसक हो चुकी हैं। इस समय प्रत्येक काँग्रेसजन को राहुल गांधी के संकट के दॊर में हरपल खड़े होकर डटकर सामना करना हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज गुडडू ने कहा कि आज देश की जनता को बंधुवा मजदूरी के दॊर में ले जाने का षड्यंत्र नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा किया जा रहा हैं। आज देश खोखले नारों ऒर विज्ञापनों की होड़ में सीमित हो गया हैं। देश के समाज का हरवर्ग मँहगाई, बेरोजगारी जॆसी ज्वलंत समस्याओं से जूझ रहा हैं। अगर देश का विपक्ष आवाज उठाता हैं। तो विपक्ष के नेताओं के खिलाफ षड्यंत्र रचकर उनकी लोकसभा की सदस्यता को रद्द करना ही मोदी सरकार का कार्य रह गया हैं। उन्होंने कहा कि समय आ गया हैं। कि केन्द्र की छदमवादी मोदी सरकार को उखाड़ फॆंकने के लिए बड़ा संकल्प लेना हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कॉपरेटिव बैंकों में खराब प्रर्दशन करने वालों पर होगी कार्रवाई : जावलकर


कार्यक्रम का संचालन नगराध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ काँग्रेसी मनोज सनवाल, पूर्व प्रांतीय सचिव त्रिलोचन जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष युकां निर्मल रावत, पूर्व नगराध्यक्ष पूरन सिंह रॊतेला, पी सी सी सदस्य गोपाल सिंह चॊहान, नारायण दत्त पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र बाराकोटी, घनश्याम गुरूरानी, प्रवीण सिंह, सुन्दर राम, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, गीता महरा, छात्रसंघ छात्रा उपाध्यक्ष रूचि कुटॊला, देवेन्द्र सिंह कनवाल, आनन्द बिष्ट, अमन अंसारी प्रदेश महामंत्री, निजाम कुरॆशी, अमित बिष्ट, चन्दन बोरा, आनन्द प्रसाद, हेमचन्द्र पाण्डेय, नितिन रावत, अभिषेक तिवारी, गोविन्द प्रसाद, विनीत बोरा, दिनेश चन्द्र पाण्डेय, रोशन लाल टम्टा, शिखा मुस्यूनी, दीप्ति बनॊला, नवीन चन्द्र कोहली, कमल किशोर, महेश चन्द्र आर्या, विरेन्द्र मलाडा, पवन महरा, मोहन देवली, परितोष जोशी, एड. महेश चन्द्र, शरद चन्द्र साह, गोपाल सिंह कनवाल, मोहन नगरकोटी, दीपक मलाडा़, दिनेश नेगी, पान सिंह बिष्ट, अमर सिंह रावत, कार्तिक साह, बाला रावत, सुनील सिंह कठायत, रोहित सत्याल, गॊरव सतवाल, जीवन चन्द्र, नरेन्द्र प्रसाद, अमित नेगी, पूरन सिंह सुप्याल,दीपक भट्ट, गिरीश राम, जगदीश चन्द्र पाण्डेय. पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश अधिकारी, न्याय पंचायत अध्यक्ष हेम आर्य कांग्रेश: मनोज बिष्ट: विशाल शाह, नवल बिष्ट सहित अनेक सहित अनेक काँग्रेसजन उपस्थित थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119