संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत
हल्द्वानी। संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ सेवन करने से खटीमा निवासी एक युवक की मौत हो गई। गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल लाए गए युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार रतनपुर, खटीमा निवासी 40 वर्षीय भरत सिंह ने 17 नवंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल खटीमा अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर किया गया। बीते मंगलवार देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी के बाद चौकी प्रभारी ने लगवाया सीसीटीवी कैमरा
तंत्र-मंत्र और वशीकरण के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार -100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का शक