महाकाली मंदिर में श्रीमदभागवत कथा में भक्तो की भीड़, -श्री फटक शिला ज्योतिष एवं साधना केंद्र हल्द्वानी करा रही है भागवत कथा
कविता रावल
विश्व प्रसिद्ध गंगोलीहाट महाकाली मंदिर के रामलीला मैदान में श्री फटक शिला ज्योतिष एवं साधना केंद्र हल्द्वानी के द्वारा संगीतमय श्रीमद भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के पंचम दिवस पर सुंदर धूप खिली रही पंचम दिवस पर प्रातः कथा व्यास आचार्य नरेश चंद्र शास्त्री ने मुख्य यजमान यमुना दत्त को सपत्नीक विधि विधान से गणेश पूजन के साथ नित्य पूजा संपन्न कराई। दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक नित्य कथा का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को कथा के पंचम दिवस पर कथा व्यास आचार्य नरेश चंद्र शास्त्री ने गंगा अवतरण,यदुवंश,देवकी वासुदेव का चरित्र चित्रण, कंस द्वारा कारागार में माता देवकी को यातनाएं देने व कंस के कारागार में श्रीकृष्ण के जन्म की कथा का विस्तार से वर्णन किया।
वही उन्होंने कहा कि कलयुग में भगवान की कथा सुनने मात्र से ही मनुष्य भवसागर से मुक्त हो जाता है। कथा के उपरांत महाआरती तथा प्रसाद वितरण किया जा रहा है। कथा में भारी मात्रा में महिलाएं प्रतिदिन कथा श्रवण को पहुंच रही हैं वही रात्रि को नित्य भजन कीर्तनो का आयोजन हो रहा है। मुख्य यजमान यमुना दत्त ने सभी भक्तो से कथा श्रवण करने की अपील की है। कथा का समापन व विशाल भंडारा 13 जुलाई को संपन्न होगा। कथा में कई भक्त सहयोग कर रहे हैं ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-महिला दरोगा को थप्पड़ मारने और पिस्टल तानने का आरोप, एसओजी सिपाही सस्पेंड
विजयदशमी सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक : अजय भट्ट
UK-पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत -एक युवक की मौत, चार घायल