खटीमा में सड़क हादसा: सड़क पार कर रही वृद्धा को बाइक ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान हुई मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

खटीमा। तिगरी चौराहे के पास शनिवार देर शाम सड़क पार कर रही एक वृद्धा को अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल हुई वृद्धा ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

पिथौरागढ़ के ग्राम रणगांव चीला, डीडीहाट निवासी हीरा देवी (65) पत्नी स्व. त्रिलोक सिंह नेगी तिगरी में अपने भाइयों से मिलने आई हुई थीं। बताया गया कि 15 दिन पहले वह अपने भाइयों—डूंगर सिंह खोलिया, त्रिलोक सिंह खोलिया, लाल सिंह खोलिया और लक्ष्मन सिंह खोलिया—से मिलने आई थीं और रविवार को अपने घर वापस लौटने वाली थीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति

शनिवार को आसपास के लोगों और रिश्तेदारों से मिलकर वह भाई के घर लौट रही थीं, तभी तिगरी चौराहे के पास राजमार्ग पार करते समय अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हीरा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग

अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव पोस्टमार्टम को भेजा और बाद में परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस अज्ञात बाइक सवार की तलाश कर रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119