कांग्रेस सदस्यता डिजिटल अभियान के डीडीहाट विधानसभा प्रभारी बने धन सिंह मेहता-

खबर शेयर करें

गंगोलीहाट से हरगोविंद रावल

कार्यकर्ताओं ने दी मेहता को बधाई-

कांग्रेस के प्रदेश सचिव धन सिंह मेहता को डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र का सदस्यता अभियान का प्रभारी बनाया गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मेहता को डिजिटल सदस्यता अभियान के तहत प्रभारी नियुक्ति किया है। वही प्रदेश नेतृत्व ने धन सिंह मेहता पर विश्वास बताते हुए या महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। इधर कांग्रेस के प्रदेश सचिव वह पूर्व ब्लाक अध्यक्ष गंगोलीहाट धन सिंह मेहता ने कहा है कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वह पूर्ण मनोयोग से करेंगे और डिजिटल माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को जोड़ा जाएगा ।

इधर प्रदेश सचिव धन सिंह मेहता ने उपरोक्त जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत यशपाल आर्य मयूर कुमार हरीश धामी मनोज तिवारी गोविंद सिंह कुंजवाल सहित डिजिटल अभियान के प्रभारी राजेंद्र भंडारी व प्रदेश महामंत्री मथुरा दत्त जोशी व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह का आभार व्यक्त किया। इधर नेता को बधाई देने वालों में कांग्रेस प्रत्याशी खजान चंद गुड्डू,गणेश रावल, जिला प्रवक्ता मोहन सिंह बोरा, पूर्व ब्लॉक महामंत्री सुरेश पडा, पूर्व यूथ अध्यक्ष राजेश बोरा, कांग्रेस प्रदेश सचिव मुकेश रावल, कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव एडवोकेट हीरेंद्र रावल, दिनेश बिष्ट,गोविंद मेहता, मनोज रावल, वीरेंद्र सिंह महरा, मनोज मेहरा, मोहित शाह, विक्की गंगोला आदि शामिल रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गिरफ्तारी पर रोक लगाने हाईकोर्ट पहुंचे मुकेश बोरा मुश्किलें बढ़ीं -पीडि़ता ने की कैविएट दाखिल
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119