रामनगर में छात्रा ने जहर खाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

कोटाबाग क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा ने परिजनों की गैरमौजूदगी में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय रूपा पुत्री प्रताप, जो रामनगर महाविद्यालय में अध्ययनरत थी, यहां अपने रिश्तेदार के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल

शनिवार को उसके रिश्तेदार घर से बाहर गए हुए थे। जब वे लौटे तो रूपा कमरे में बेहोश पड़ी थी। पास में जहरीले पदार्थ की शीशी पाई गई और उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। परिजन उसे तत्काल सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना पर एसएसआई मोहम्मद युनूस पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। मृतका के पिता प्रताप कोटाबाग के पास ओखलढूंगा गांव में खेती-बाड़ी का कार्य करते हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग

पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119