झोपड़ी में लगी आग से दहेज का सामान जला

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बजूनियाहल्दू में गुरुवार को आग से एक झोपड़ी जलकर राख हो गई। झोपड़ी में रखा अनाज समेत अन्य सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। मौके पर पहुंचे राजस्व विभाग के अधिकारियों ने नुकसान का आकलन किया। मजदूर ने आग से करीब 50 हजार के नुकसान का दावा किया है। ग्राम प्रधान मनीष आर्या ने बताया कि गुरुवार को वेदपाल अपनी पत्नी संग रोज की तरह मजदूरी पर निकल गया था। कुछ देर बाद झोपड़ी में आग लग गई। कुछ ही मिनट में झोपड़ी जलकर राख हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं -अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

वेदपाल के मुताबिक वह बटाई का काम करता है। उसने अपनी झोपड़ी में खाने का राशन भी रखा हुआ था। पांच कट्टे गेहूं, पंखा, कपड़े, टायर समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। बताया कि कुछ दिन पहले उसके बेटे की शादी हुई थी, जिसमें दहेज में मिला बेड समेत अन्य सामान भी आग की भेंट चढ़ गया है। पटवारी दुर्योधन सिंह पंचपाल ने मौका मुआयना किया। फिलहाल पीड़ित परिवार पड़ोस के एक टिन शेड में रह रहा है। आग किस कारण लगी, इसका पता नहीं चल पाया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में हाईकोर्ट सख्त -10 जगहों के सैंपल फेल, मुख्य सचिव से मांगा व्यक्तिगत हलफनामा
Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119