अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: स्कूटी सवार दंपति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। नगर से लगे उदयशंकर नृत्य एवं संगीत अकादमी के पास गुरुवार शाम हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।


पुलिस के अनुसार, मूल रूप से हुगली (कोलकाता) निवासी वापी मंडल उर्फ अब्दुल मलिक मंडल (45) व उनकी पत्नी रफीका बेगम (30) अपने रिश्तेदारों के साथ गरुड़ से अल्मोड़ा घूमने आए थे। शाम के समय सभी फलसीमा की ओर घूमने निकले थे और उदयशंकर अकादमी के पास फोटो खींच रहे थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर

इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़ी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दंपति खाई में जा गिरे। रफीका बेगम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वापी मंडल एक चीड़ के पेड़ में अटके मिले।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय

सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला और बेस अस्पताल भेजा। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह स्थान पहले भी कई हादसों का गवाह रहा है, बावजूद इसके यहां सुरक्षा के ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं। लोगों ने जिला प्रशासन से इस डेंजर पॉइंट पर सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119