न्यू इंदिरा कालोनी में दुर्गा महोत्सव की धूम मची धूम

खबर शेयर करें

शिवेंद्र गोस्वामी

अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगर अल्मोड़ा के साथ न्यू इंदिरा कालोनी में भी दुर्गा महोत्सव की धूम मची है। न्यू इंदिरा कालोनी के सिमकनी मैदान में दुर्गा महोत्वस व देवी भागवत का आयोजन किया जा रहा है। दुर्गा महोत्सव में देवी भागवत, भजन कीर्तन, पूजा-पाठ किये जा रहे हैं। जबकि आगामी दिनों में जगराता, हवन के साथ महाभंडारा आयोजित किया जायेगा। दुर्गा महोत्सव को भव्य बनाने के लिए देर शाम से भक्ति संगीत व तमाम प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है। यहां दुर्गा पांडाल में मेहदी प्रतियोगिता, फैन्सी ड्रेस, डांस, गायन सहित महिलाओं व बच्चों की प्रतियोगिता करायी जा रही हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  खुद को रेखा आर्या बताकर लोगों को धमका रही थी महिला, मुकदमा दर्ज

बीती रात मेहंदी लगाओ हाथ दिखाओं प्रतियोगिता और कलाकारों द्वारा भक्ति संगीत कार्यक्रम आकर्षण का केन्द्र रहा। यहां माता का आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों व स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो रही है। नव दुर्गा पूजन समिति दुर्गा महोत्सव आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति अध्यक्ष देवी दत्त लखचैरा, संरक्षक मोहन सिंह अल्मियां, डीएस धपोला, आर सी पंत, सचिव प्रकाश लोहनी, राजेश अल्मियां, भूबन बगड़वाल, नीरज जोशी, विपिन वर्मा, मयंक राणा, हेमू गोस्वामी, नीरज जोशी, हिमांशु सेवा भाव से कार्य कर रहे हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119