नशे की लत ने वकालत छात्र को बना दिया अपराधी, तीन अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

नशे की लत ने एक वकालत छात्र को अपराध के रास्ते पर ला खड़ा किया। पुलिस ने उसे तीन अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी इन हथियारों को ग्राहक को सौंपने के लिए मौके पर इंतजार कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को काशीपुर आईटीआई थाने में तैनात उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार और एएसआई सोमवीर सिंह गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक युवक थैले में अवैध असलहे लेकर शिवलालपुर-अमरझंडा रोड से रामपुर मानपुर दत्त गांव जाने वाली सड़क पर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को पकड़ लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा

पूछताछ में युवक ने अपना नाम मोहम्मद आलिम, निवासी ग्राम बांसखेड़ा, बताया। तलाशी में उसके पास से एक सेल्फ मेड फैक्ट्री पिस्टल (.32 बोर) और दो तमंचे (.315 बोर) बरामद हुए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा

आलिम ने बताया कि वह वकालत का छात्र है और नशे का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए उसने अपने गांव के एक वकील के कहने पर यह काम शुरू किया। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह वकील के लिए तमंचे और पिस्टल बेचने का काम करता है और हर डिलीवरी पर दो हजार रुपये कमाता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में कई अहम जानकारी मिली हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119