पड़ोस में रहने वाली नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म
रुद्रपुर। पड़ोसी युवक ने तीन वर्षों तक नाबालिग युवती से दुष्कर्म किया और उसके स्कूल जाने पर जान से मारने की धमकी दी। नाबालिग की मां ने पुलभट्टा पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने युवक के खिलाफ पाक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। नाबालिग की मां ने पुलभट्टा पुलिस को बताया कि पड़ोसी युवक 3 साल से उसकी नाबालिग बेटी का शोषण कर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।
आरोपी ने उसकी बेटी को शादी का झांसा दिया था। आरोपी उसकी बेटी के स्कूल जाने का विरोध करते हुए उसे पीटता था। आरोपी की धमकी के डर से उसकी बेटी ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। आरोपी के घरवालों से शिकायत की तो उन्होंने लड़की को मारने की धमकी दी। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
पंतनगर में 120वें अखिल भारतीय किसान मेले की तैयारियां अंतिम चरण में -400 से अधिक स्टॉल लगेंगे
UK..मैरिज हॉल में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार -तीन एसी आउटर और 15,600 रुपये नकद बरामद
uttarakhand-बिना फोन, मैसेज या लिंक के क्लिक के खाते से उड़ाए 1.86 लाख रुपये