कालाढूंगी…फंदे पर लटका मिला 21 वर्षीय युवक का शव

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। कालाढूंगी क्षेत्र के 21 वर्षीय युवक घर पर फंदे से लटका मिला। आनन-फानन में परिजन युवक को एसटीएच लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : हल्दूचौड़ में रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति निरुद्ध -पुलिस के आदेशों की अवहेलना का आरोप

युवक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया।मेडिकल चौकी पुलिस के मुताबिक रतनपुर चकलुवा निवासी अजय कुमार पुत्र रमेश चंद्र पंजाब में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। कुछ दिन पहले ही वह छुट्टी पर घर आया था। रविवार को वह कमरे में फंदे पर लटका मिला। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119