संपन्न घर की निकली सरयू नदी में छलांग लगाने वाली बुजुर्ग महिला

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें

बागेश्वर। सरयू नदी में छलांग लगाने वाली बुजुर्ग महिला एक संपन्न घर की निकली। महिला की शिनाख्त हो गई है। परिजनों की उपस्थिति में सोमवार की सुबह महिला का पीएम हुआ। जिसके बाद महिला परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। 

 बता दें कि रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे बिलौना के पुलिया से एक महिला से छलांग लगाई थी। देर रात महिला का शव सरयू नदी से बरामद कर लिया था। जिससे बाद पुलिस ने महिला के पास मिले सामान वह अन्य सामग्री मीडिया के सामने रखी। जिसके बाद मृतक महिला के दामाद जे के टम्टा जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वहां मृतक की पहचान बताई। जिससे बाद मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। उन्हें मृत हालत में देख कर वे सुध खो बैठे। 

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शादीशुदा महिला से शोएब ने कर डाली यह शर्मनाक हरकत -लोगों ने बाजार में जमकर पीटा

परिजनों ने बताया कि 70 वर्षीय सावित्री देवी पत्नी स्व. बाल कृष्ण चौगांव खर्क टम्टा की रहने वाली है।  रविवार की सुबह सावित्री घर से बागेश्वर अपनी बेटी तुलसी देवी के यहां के लिए निकली थी। लेकिन दोपहर में महिला ने सरयू नदी से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का बड़ा बेटा राजेश कुमार छोटा बेटा कपिल कुमार शिक्षक है। सावित्री के पति स्व. बालकृष्ण भी शिक्षक थे। जिनका ढेड़ साल पहले निधन हो गया था। जबकि सावित्री के सबसे छोटे बेटे मंटू का आठ माह पूर्व निधन हो गया था। करीब एक साल में अपने बेटे और पति को खोने के बाद सावित्री काफी टूट गई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  तनाव के चलते छात्रा ने गटका जहर, अस्पताल में भर्ती

सावित्री बीते दिवस अपनी बेटी से मिलने के लिए घर से निकली थी। लेकिन महिला बेटी के घर न जाकर सरयू में कूद गई। सोमवार सुबह घर के सभी परिजन अस्पताल पहुंचे। सभी परिजनों का अपने मां के अचानक इस हालत में मृत्यु होने पर सभी फूट फूट कर रोने लगे। जिसके बाद परिजनों ने शव का सरयू घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। 

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119