खुसखबरी : अब तीन हजार के पास से एनएचएआई के टोल प्लाजा पर पूरे साल टोल फ्री
एनएचएआई ने पूरे देश में तीन हजार रुपए में सालाना पास की बुकिंग शुरू कर दी है। यह फायदा नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की तरफ से चलाए जा रहे टोल प्लाजा पर मिलेगी। इस पास पर लोग 200 ट्रिप कर सकेंगे। हालांकि इसकी मियाद एक साल की ही होगी। अगर ट्रिप पूरी न भी हुईं तो यह पास खुद ब खुद खत्म हो जाएगा।
एनएचएआई उत्तराखंड के परियोजना निदेशक विकास मित्तल ने आगे कहा- 3 हजार के पास की प्री बुकिंग राजमार्ग यात्रा एप पर शुरू कर दी गई है। लोग इस एप या NHAI की वेबसाइट पर जाकर यूजर आईडी क्रिएट कर हम 3000 रुपए सालाना की बुकिंग कर सकते हैं
उन्होंने कहा कि 15 अगस्त की मध्यरात्रि से यह योजना पूरे देश में लागू हो रही है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने कहा- केंद्रीय परिवहन मंत्रालय की तरफ से सभी जिला प्रशासन को एडवाइजरी जारी कर दी गई है। योजना में कोई रुकावट या परेशानी न आए, इसके लिए पुलिस से सुरक्षा भी मांगी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…ग्राफिक एरा भीमताल के तीन विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, अमेजन में ₹47.88 लाख सालाना पैकेज
उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश