पर्यावरण सचेतक नैपालसिंह पाल पर्यावरण योद्धा सम्मान-2022 से सम्मानित-

खबर शेयर करें

शिवेंद्र गोस्वामी

अल्मोड़ा। निरुजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउन्डेशन के द्वारा देश में प्रकृति पर्यावरण जागरूकता और संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यावरण मित्रो प्रेमियों को पर्यावरण योद्धा 2022 से ऑनलाइन सम्मानित किया गया है उसी क्रम में प्रकृति सेवा समिति ट्रस्ट मुरादाबाद के संस्थापक / महासचिव पर्यावरण सचेतक नैपालसिंह पाल रामगंगा मित्र को भी निरुजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउन्डेशन के संस्थापक डॉ नीरज गुप्ता द्वारा ऑनलाइन पर्यावरण योद्धा सम्मान 2022 से सम्मानित किया है। प्रकृति पर्यावरण के क्षेत्र में सम्मानित किए जाने वाले भारत देश के अलग अलग राज्यों , जिलों , गांव कस्बो के लगभग 55 प्रकृति पर्यावरण प्रेमी मित्रों को प्रकृति पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाले प्रकृति पर्यावरण प्रेमियों और मित्रों को पर्यावरण योद्धा सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया। निरुजा ग्रीन परिवार फाउन्डेशन द्वारा ऑनलाइन सम्मानित किए जाने वाले पर्यावरण प्रेमी मित्र पंजाब रूप नगर के पर्यावरण प्रेमी अनुराग विश्नोई , पलवल हरियाणा से आचार्य रामकुमार बघेल , बक्सवाहा मध्यप्रदेश से राजेश यादव , इंदौर मध्यप्रदेश से लीला पंवार , कानपुर यूपी से स्नेह सिंह , स्वर्रचना फाउंडेशन लखनऊ से लक्ष्मी हजेला , पर्यावरण मित्र पूनम खन्ना , दिलीप कुमार चटवाल हरियाणा , इन्द्र कुमार वर्मा छत्तीसगढ़ , डॉ अशोक गुप्ता महाराष्ट्र , गणेश दास स्वामी राजस्थान , डॉ विश्वनाथ पाणिगिरी दुर्ग छत्तीसगढ़ , डॉ डी के पाण्डेय भोपाल , बोबीसना सिंह तुफैल मणिपुर , ट्रीमैन रामप्रकाश रवि सुपेल बिहार , ट्रीमैन बीजाया जेना उड़ीसा आदि को सम्मानित किया गया । समाज में सामाजिक कार्य करने के साथ साथ प्रकृति पर्यावरण जागरूकता , संरक्षण और संवर्द्धन के लिए पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले पर्यावरण प्रेमियों , पर्यावरण रक्षकों , पर्यावरण चिंतको , पर्यावरण सचेतको को सम्मानित किया गया ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  तुम दिन को कहो रात तो रात, वरना हवालात, यूपी सरकार की डिजिटल पॉलिसी पर प्रियंका गांधी का तंज


बताते चलें कि किसान परिवार में जन्मे पर्यावरण सचेतक नैपालसिंह पाल को इससे पहले पर्यावरण मित्र सम्मान (पर्यावरण मित्र समिति) , पर्यावरण रक्षक सम्मान (आर्य समाज) , उत्कृष्ट पर्यावरण रक्षा सम्मान (उत्कर्ष समिति) , गंगा प्रहरी (नमामि गंगे), जलमित्र (विश्व प्रकृति निधि भारत ), पर्यावरण संरक्षण , स्वच्छता प्रहरी ( दैनिक जागरण ), जल दूत सम्मान (दैनिक जागरण ) एवम हाल में ही जनवरी माह में पर्यावरण भारती की ओर से पर्यावरण संरक्षण सम्मान 2019 , स्टार इंडिया अवार्ड , ग्लोबल ग्रीन अवार्ड , कोरोना योद्धा , कोरोना वॉलिंटियर , ग्लोबल ग्रीन अवार्ड 2021 , पर्यावरण प्रहरी सम्मान 2021, रक्तदाता मानवता रक्षक सम्मान , समाज सेवा सम्मान 2021 , स्व. नीरज अग्रवाल स्मृति कर्मवीर सम्मान 2022 , पर्यावरण रक्षक सम्मान 2022 कृति फाउन्डेशन आदि से सम्मानित किया जा चुका है। पर्यावरण सचेतक नैपालसिंह पाल रामगंगा मित्र सभी के साथ मिलकर कार्य करते रहते हैं। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ संस्था के साथ मिलकर रामगंगा नदी और तालाबों के संरक्षण पर भी कार्य कर रहे हैं इसी के साथ मुरादाबाद के कुछ जिम्मेदार सम्मानित लोगो ने जो मुरादाबाद में पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए पर्यावरण चिंतक समूह का गठन किया था उसमें भी सचेतक नैपाल सिंह पाल एक्टिव रहते हैं कोरोना महामारी में प्रशासन , स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर कोरोना वॉलिंटियर के रूप में भी काम किया और अपनी पत्नी पर्यावरण प्रेमी रविता पाल के साथ मिलकर कपड़े के लगभग 9100 फेसमास्क बनवाकर निःशुल्क वितरित किए थे। अभी तक रक्तदान की जागरूकता व असमय रक्त की जरूरत के लिए 24 बार रक्तदान भी कर चुके हैं।

अभी बक्सवाहा जंगल बचाओ अभियान में मध्यप्रदेश के बक्सवाहा नैनागिरी व हसदेव जंगल बचाओ अभियान में भी शामिल रहे हैं। पर्यावरण सचेतक नैपालसिंह पर्यावरण जागरुकता व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने के लिए दुनिया भर में ग्रीनमैन के नाम से प्रसिद् पर्यावरणविद ग्रीनमेंन विजयपाल बघेल जी को अपना आदर्श मानते है। वह कहते हैं कि प्रकृति पर्यावरण संरक्षण और संवर्द्धन हम सभी की जिम्मेदारी है अतः हम सभी को सहभागिता करनी चाहिए और प्रकृति के हरित कवच को बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण के साथ ही हरे पेड़ो ओर वृक्षो को कटने से रोकना होगा। क्योंकि हरे पेड़ पौधे प्रकृति में ऑक्सीजन की प्राकृतिक फैक्ट्री हैं और हम सभी जल , वायु , जंगल और जमीन के संरक्षण और संवर्द्धन हेतु सहभागी बनें तो हम सभी के साथ साथ समस्त जीव जंतुओं के जीवन का भी अस्तित्व बना रहेगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119