एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में 24 यूके गर्ल्स बटालियन के गर्ल्स कैडेट्स का विदाई समारोह

खबर शेयर करें

हल्द्वानी।बुधवार को एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में 24 यूके गर्ल्स बटालियन के गर्ल्स कैडेट्स का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आरंभ किया गया किया गया।

24 गर्ल्स कैडेट्स ने सरस्वती वंदना, रामायण कथा का मंचन उत्तराखंड लोक संस्कृति पर आधारित समूह नृत्य और राष्ट्रीय एकता को प्रदर्शित करने वाला नृत्य का मंचन किया। कैडेट्स के द्वारा सरस्वती वंदना, रामायण कथा का मंचन, झोडा ग्रुप डांस, राष्ट्रीय एकता को प्रदर्शित करने वाले नृत्य का मंचन किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गिरफ्तारी पर रोक लगाने हाईकोर्ट पहुंचे मुकेश बोरा मुश्किलें बढ़ीं -पीडि़ता ने की कैविएट दाखिल

कार्यक्रम में डॉक्टर बनकोटी ने कहा कि एनसीसी कैडेटों के सर्वांगीण विकास में योगदान करता है साथ ही साथ राष्ट्रभक्ति की भावना को विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। डॉ. बीआर पंत ने महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट के विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्रों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में सीनियर अंडर ऑफिसर योग्यता पांडे, सार्जेंट मुस्कान मेवाड़ी, सार्जेंट सौमिता तिवारी, कैडेट निवेदिता जोशी, कैडेट पूजा जोशी को प्राचार्य के द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मिनाल बोरा ने किया। कार्यक्रम में 24 गर्ल्स बटालियन की एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ.ज्योति टम्टा ने समस्त अतिथियों का स्वागत किया और 24यूके गर्ल्स बटालियन की उपलब्धियों के विषय में विस्तार पूर्वक बताया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  समूह "ग" के 4405 पदों पर इसी माह शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया 

कार्यक्रम में डॉ सुरेश टम्टा ,उर्वशी पांडे, फ्लाइट लेफ्टिनेंट अमित सचदेवा, लेफ्टिनेंट डॉ. विनय जोशी, डॉ. कृष्णा भारती, डॉ. नवल लोहानी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मीना रावत, वंदना, खुशी, दीपावली मनराल, दिव्या, पूजा कोरंगा, पूजा, संवाद हिमानी, रानी कोमल, कनवर, राशि पाठक, रितिका, भावना, अंशिका, विनीता, गीता, कमला, आरती, रंजना, वंदना पलक, श्वेता, बबीता करिया, ईशा, ज्योति बलदिया, निशा, ममता कोरंगा, निशा मेहता, प्रियांशी, मानसी, पल्लवी, मनीषा सुयाल आदि ने प्रतिभाग किया ।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119