सिडकुल फैक्ट्री में श्रमिक का शव मिला, परिजनों ने प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। सिडकुल सेक्टर-9 स्थित एक कंपनी में शुक्रवार सुबह एक श्रमिक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों और सहकर्मियों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय हरिशंकर गंगवार उर्फ राजू निवासी भदईपुरा वार्ड नाइट शिफ्ट में ड्यूटी के लिए गए थे। परिजनों के अनुसार, सुबह तक जब वे घर नहीं लौटे तो उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन बार-बार कटता रहा। इससे परेशान परिजन सुबह फैक्ट्री पहुंचे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-100 किलो सोना दबे होने का लालच देकर लाखों की ठगी का आरोप, चार गिरफ्तार

परिजनों का आरोप है कि गेट पर तैनात गार्ड ने उन्हें गलत जानकारी दी कि हरिशंकर सुबह छह बजे ड्यूटी खत्म कर घर लौट चुके हैं। हालांकि, कुछ देर बाद फैक्ट्री परिसर के भीतर ही हरिशंकर का शव मिलने की जानकारी सामने आई। इसके बाद परिजन और अन्य श्रमिक भड़क उठे और प्रबंधन पर घटना को छुपाने के आरोप लगाए। श्रमिकों का कहना था कि समय रहते जानकारी मिल जाती तो शायद हरिशंकर की जान बचाई जा सकती थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पिथौरागढ़ में घास काटने गई महिला की 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर मौत

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पंतनगर थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119