हल्द्वानी…दस साल की चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म कर किया रिस्ते को तार-तार, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। थाना काठगोदाम क्षेत्र में  रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना प्रकाश में आई है एक युवक ने अपनी ही 10 वर्षीय चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म कर रिश्तो को तार-तार कर दिया। पीडि़ता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।उसे संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार काठगोदाम थाना क्षेत्र से सटे राजस्व पुलिस क्षेत्र में एक युवक ने अपनी ही 10 साल की चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म किया। वह उसके साथ दो बार दुष्कर्म कर चुका है। पहली बार दुष्कर्म करने पर पीडि़ता के परिजन लोकलाज के भय से चुप रहे। लेकिन युवक की हरकतें यहीं नहीं रूकी। उसने इसके बाद फिर से बालिका के साथ दुष्कर्म किया।

इससे बालिका की हालत बिगड़ गई। इस पर परिजनों ने राजस्व पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।मामले की गंभीरता को देखते हुए इस मामले को काठगोदाम थाना पुलिस को स्थानान्तरित कर दिया गया। थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक का कहना है कि पीडि़ता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी पॉस्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा, बागेश्वर, हरिद्वार, देहरादून के डीएम बदले
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119